फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stone pelting after a minor altercation between two groups, six detained

Azamgarh News: दो वर्गों में मामूली कहासुनी के बाद पथराव, छह हिरासत में

Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting after a minor altercation between two groups, six detained
आजमगढ़। शहर के फराशटोला मोहल्ले में शनिवार देर रात दो वर्गों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिए, इससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह झगड़ा छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं घटना के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके एक व्यक्ति के घर पर कुछ लोगों द्वारा ईंट पत्थर से हमला किया जा रहा है और कुछ लोग पैर से दरवाजे को तोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों में से तीन लोगों रिजवान 23, आरिफ 28 और इमरान 32 मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जबकि तीन लोग कोतवाली में ही बिठाए गए थे। जानकारी होते ही हिंदू संगठनों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक नगर कोतवाली में बातचीत जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed