फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stone pelted to settle road dispute, three injured including SO

रास्ते का विवाद निपटाने गई पलिस पर पथराव, एसओ समेत तीन घायल

Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelted to settle road dispute, three injured including SO
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकीदी गांव में शुक्रवार की रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। निपटारे के लिए रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। जिसमें एसओ समेत दो एसआई घायल हो गए। इसके बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया। वही पुलिस ने 14 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रानी की सराय के आवंक के पास चकीदी गांव है। गांव के राजभर व पासी बस्ती के बीच रास्ते का विवाद है। शुक्रवार को दिन में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें 55 वर्षीया माला पत्नी दलसिंगार घायल हो गई थी। घायल पक्ष की तरफ से थाने पर तहरीर भी दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया। हमलावर पक्ष के दो लोगों का 151 में चालन भी पुलिस ने किया। जमानत करा कर दोनों व्यक्ति गांव पहुंचे तो दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। सूचना पर एसओ रामायन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें पत्थर लगने से एसओ रामायन सिंह, एसआई पूर्णमासी के साथ ही एक अन्य एसआई घायल हो गए। पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं हमलावर पक्ष के लोग फोर्स देखते ही मौके से भाग खड़े हुए। रात से ही गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। वहीं पुलिस पर हमला मामले में पुलिस की तरफ से भी मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें 14 लोगों को नामजद किया गया और 15 अज्ञात शामिल किए गए। नामजद लोगों की तलाश में रात से ही गांव में पुलिस दबिश देती रही। दोपहर बाद चार नामजद लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। गिरफ्तार लोगों में कविंद्र राजभर, रामबचन, संजय, मुकुंद, रविंद्र, राजेश, अजीत राजभर, अंकित राजभर, सिंपल, आलोक, सचिन, गणेश उर्फ कमांडर, अखिलेश उर्फ सल्लू शामिल है।
विज्ञापन

गांव में माहौल शांति है, पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। नामजद किए गए 14 लोगों में चार की गिरफ्तारी कर ली गई है। शेष को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईला मारन, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed