{"_id":"62b9eb3c2be0bd2af4328b7d","slug":"stolen-e-rickshaw-recovered-three-thieves-caught-azamgarh-news-vns6610833182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की ई-रिक्शा बरामद, तीन चोर चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की ई-रिक्शा बरामद, तीन चोर चढ़े हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना पुलिस सोमवार की सुबह चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की ई-रिक्शा पकड़ने के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
चौकी प्रभारी मुबारकपुर राजीव कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी की ई-रिक्शा लेकर बेचने जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम आजाद नगर तिराहे पर पहुंच गई और चोरों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में एक ई-रिक्शा आता दिखा। पुलिस को देखते ही चोर ई-रिक्शा को छोड़ कर पैदल ही भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मो. फैयाज निवासी शहीद नगर, मो. इमरान निवासी इस्लामपुरा चकसिकठी व सदरे आलम निवासी शहीद नगर बताया। पूछताछ में चोरों ने बताया कि बरामद ई-रिक्शा चोरी का है, जिसे वे बेचने के लिए लेज कर जा रहे थे। इसके पूर्व भी एक ई-रिक्शा चोरी किया था, जिसे बेच दिया है। जिसके बिक्री में से बचा पांच हजार रुपये उनके पास बचा है शेष उन्होंने खर्च कर दिया है। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।