फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sticks were used on the complaint of molestation, condition of two critical

छेड़खानी की शिकायत पर चलीं लाठियां, दो की हालत गंभीर

Sun, 06 Jun 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sticks were used on the complaint of molestation, condition of two critical
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ गांव में मारपीट में घायल को ले जाते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ़ (चकिया) गांव में रविवार की सुबह छेड़खानी की शिकायत करने पहुंचे लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महावतगढ गांव में स्थित मंदिर में शनिवार की दोपहर गांव के कुछ लड़के बैठे थे। इस दौरान कुछ लड़कियां गुजर रही थीं। वहां बैठे लड़के फब्तियां कसने लगे। जिसकी शिकायत लेकर गांव के कुछ लोग रविवार की सुबह गांव में पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस बीच धारदार हथियार, लाठी-डंडा और ईट पत्थर चले। जिसमें बालकिशन(60) पुत्र रामदवर, रामाज्ञा(58) पुत्र रामस्वरूप, छोटेलाल(22) व विश्राम(20) पुत्रगण रामाज्ञा घायल हो गए। इस घटना में घायल लोगों को अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां बालकिशन व रामाज्ञा की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed