फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stick on overload, four vehicles seized, 14 challans deducted

ओवर लोड पर डंडा, चार गाड़ियां सीज, 14 के चालान काटे

Mon, 16 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stick on overload, four vehicles seized, 14 challans deducted
संभागीय परिवहन विभाग व पुलिस के द्वारा जिले में ओवर लोडिंग करने वाले वाहनों व अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध अभियान जारी है। रविवार को प्रवर्तन टीमों ने ओवरलोडिंग कर चल रहे चार वाहनों को सीज कर दिया है। वहीं यातायात के नियमों के उल्लंघन पर 14 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इस दौरान वाहन संचालकों से आठ लाख 50 हजार रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के कारण अधिकतर सड़कें समय से पहले ही ध्वस्त हो जाती है। शासन ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती का आदेश दिया है, लेकिन ट्रक मालिक या चालक निर्धारित क्षमता से अधिक ट्रकों पर सामान लोड करते हैं। रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली टीम ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के समीप, चेक पोस्ट और मोहम्मदपुर में जांच की। सभी स्थानों पर मिलाकर 18 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। जिसमें चार वाहनों को सीज किया गया जबकि 14 का चालान किया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि ओवरलोड ट्रकों को सीज कर संबंधित थानों को सौंपा गया। किसी भी दशा में ओवरलोडिग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed