फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Shooting Championship Arjun of the district targeted silver medal in 50 meter rifle, increased the stat

स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप: जिले के अर्जुन ने 50 मीटर राइफल में लगाया रजत पदक पर निशाना, बढ़ाया प्रदेश का मान

Sat, 29 Jul 2023 03:06 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Jul 2023 03:06 PM IST
सार

बनारस की टीम का का प्रतिनिधित्व करते हुए आजमगढ़ के लाल अर्जुन सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए नई दिल्ली में आयोजित 46 वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन वर्ग में कांस्य एवं 50 मीटर प्रोन वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपने जिले का नाम रोशन किया। 

विज्ञापन
State Shooting Championship Arjun of the district targeted silver medal in 50 meter rifle, increased the stat
अर्जुन ने 50 मीटर राइफल में लगाया रजत पदक पर निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरवां विकास खंड के जमुवां गांव निवासी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन प्रताप सिंह ने फिर एक बार रजत पदक जीतकर जिले सहित पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि अर्जुन सिंह तीसरी बार रजत पदक हासिल कर जनपद के मान को बढ़ाने में कामयाब हुए हैं। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- NEP 2020: PM Modi ने काशी के 'रूद्राक्ष' का जिक्र करते हुए दिया संदेश, इन विद्यालयों के छात्रों ने सुना संबोधन
विज्ञापन


बनारस की टीम का का प्रतिनिधित्व करते हुए आजमगढ़ के लाल अर्जुन सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए नई दिल्ली में आयोजित 46 वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन वर्ग में कांस्य एवं 50 मीटर प्रोन वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपने जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता से उन्होंने आजमगढ़ जिले के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। अर्जुन प्रताप की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों में हर्ष व्याप्त है सोशल मीडिया से लेकर फोन पर लोग पोस्ट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अर्जुन प्रताप सिंह तीसरी बार लगातार सफलता प्राप्त कर चुके हैं। समाज सेवा के साथ वह तरवां ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि भी हैं वह विकास कार्यों में भी विशेष रूचि रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed