फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State elections will decide the future of the country

प्रदेश का चुनाव तय करेगा देश का भविष्य

Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
State elections will decide the future of the country
मुख्यमंत्री का आगमन
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। चुनाव में यहां की राजनीति कुछ अलग तरीके की होगी। जनता उस सरकार को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। मुलायम सिंह यादव के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि नेताजी प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है।
विज्ञापन


मेंहनगर तहसील क्षेत्र के मंगरावा गांव में शनिवार को इमरान अहमद के पुत्र मुजीर्बुरहमान की शादी के बाद आयोजित दावते वलीमा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। प्रदेश के सियासी हालात और विपक्षी दलों की ओर से सपा पर लगाए गए आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश की भविष्य तय करेगा। चुनाव में यहां की राजनीति भी अलग ढंग की होगी। जनता उसी को मौका देगी जिसने विकास कार्य किया हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी। मेडिकल कालेज खोले। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तहसीलों में सब स्टेशन की स्थापना की गई। आजमगढ़ में अंडर ग्राउंड वायरिंग की जा रही है। भविष्य में आजमग़ढ़ शहर में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली मिलेगी। बिजली का उत्पादन और एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई। एंबुलेंस की तर्ज पर अब 100 नंबर पुलिस की सेवा शुरू करने जा रहे हैं। अब पीड़ित के एक फोन पर पुलिस वहां पहुंचेगी और केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार होगा। कन्या विद्या धन, छात्रों को लैपटाप दिया गया। किसानों के लिए किसान दुर्घटना बीमा योजना चलाई। उन्होेंने कहा कि सपा के खिलाफ साजिश रचने वाले दलों से समाजवादियों को सावधान रहना होगा। पारिवारिक मामलों पर मुलायम सिंह यादव के बयान पूछे गए सवाल पर कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) प्रदेश व देश के सबसे अधिक अनुभवी नेता हैं। उनका जो निर्णय है वह उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed