फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Started the new year with darshan and worship in temples

Azamgarh News: मंदिरों में दर्शन पूजन से की नए साल की शुरुआत

Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Started the new year with darshan and worship in temples
आजमगढ़। साल का पहला दिन लोगों ने उत्साह से मनाया। सुबह शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ हुई। बाद लोग परिवार के साथ सैर सपाटे पर निकले। युवाओं ने दोस्तों के साथ केक काटा और पार्कों में पहुंचकर धमाचौकड़ी मचाई। नए साल के स्वागत में लोग देर रात तक मस्ती करते रहे। कोई परिवार के साथ होटल पहुंचा तो किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी की और डीजे की धुन पर थिरकते हुए नए साल का स्वागत किया। रात को ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जानने वालों को नए साल की बधाई दी। रात को देर से सोए जरूर लेकिन सुबह जल्दी उठकर लोग सबसे पहले स्नान कर मंदिर गए। जहां दर्शन पूजन कर नए साल में अच्छा होने की कामना की। इसके बाद निकल गए बधाई देने। कुछ को वाट्सएप के जरिए बधाई दी तो किसी को फोन पर नए साल की शुभकामना दी। रास्ते में जो भी मिला उसे बधाई दी। युवाओं ने पार्कों में पहुंचकर दोस्तों के साथ नए साल पर धमाचौकड़ी मचाई। इस दौरान नगर का कुंवर सिंह उद्यान काफी गुलजार रहा। कई दिनों बाद निकली धूप ने भी लोगों की मस्ती को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed