फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stadium-A beat Tarwan-A 2-0

Azamgarh News: स्टेडियम-ए ने तरवां-ए को 2-0 से हराया

Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Stadium-A beat Tarwan-A 2-0
30 सुखदेव पहलवान स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम। श्रोत-खेल
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले की दस टीमों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित गोमतीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम से ऑनलाइन एलईडी टीवी माध्यम सभी को फिट इंडिया शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह एवं जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के क्रम में पहले मैंच में आलिया पब्लिक स्कूल ने शांति निकेतन को 1-0 से हराया। जबकि दूसरे मैच में प्रतिभा निकेतन स्कूल ने भारत भारतीय को 2-0 से, तीसरे मैच में तरवां-बी ने अमर ज्योति को 2-0 से, चौथे मैच में स्टेडियम-बी ने राजीव गांधी को 1-0 से, पांचवें मैच में तरवां-ए ने आलिया पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया। वहीं छठवें मैच में स्टेडियम-ए ने प्रतिभा निकेतन को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल तरवां-ए और स्टेडियम-बी के बीच हुआ। एकतरफा मैच में तरवां-ए ने स्टेडियम-बी को 2-0 से हराया। जबकि दूसरे सेमीफाइलन में स्टेडियम-ए ने तरवां-बी को 3-0 से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबाले में स्टेडियम-ए ने तरवां-ए को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अंकित यादव को दिया गया। समापन पर मुख्य अतिथि जिला हाकी संघ आजमगढ़ के सचिव संजय सिंह और प्रबंधक बेलवा इंटर कॉलेज तरवां प्रभाकर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed