फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP's character has been to tarnish Sanatan Dharma: Bhupendra Chaudhary

सपा का चरित्र सनातन धर्म को कलंकित करने का रहा है : भूपेंद्र चौधरी

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP's character has been to tarnish Sanatan Dharma: Bhupendra Chaudhary
आजमगढ़। सनातन धर्म को कलंकित करने का समाजवादी पार्टी का चरित्र रहा है। संभल में जो सर्वे हो रहा है वह कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते कहीं।
विज्ञापन


जनपद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की पत्नी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से सनातन धर्म का विरोधी रही है। आप देखें किस प्रकार अयोध्या में कारसेवकों का नरसंहार कराने का कार्य किया गया। साधु, संत, महात्मा, मठ-मंदिर के बारे में सपा के लोग जिस प्रकार बयानबाजी करते हैं, उनका एजेंडा है सनातन धर्म को गाली देकर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाना।
विज्ञापन




संभल में सर्वे का जो विषय है उस स्थान का सर्वे करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। इस समय भाजपा सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। मुझे सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है। आज जो कानून का राज है उस पर हमेशा जनता का विश्वास रहा है। सपा ने हमेशा कानून के साथ खिलवाड़ किया है और चुनौती देने का कार्य किया है। आपने देखा संभल में किस प्रकार की घटना हुई। सर्वे के दौरान इन लोगों ने किस प्रकार से बवाल किया। उन्होंने कहा कि 2027 में हम मोदी और योगी की रणनीति पर कार्य करते हुए फिर अपनी सरकार बनाएंगे। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर चलती है। संगठन और कार्यकर्ताओं के बल पर हम आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, अरुण कांत यादव, वंदना सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed