फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Speed havoc in Azamgarh woman killed and two injured due to Pickup trampled them

आजमगढ़ में रफ्तार का कहर: दो महिलाओं व बाइक सवार को रौंदते हुए घर में घुसी पिकअप, एक की मौत, दो घायल

Thu, 15 Sep 2022 03:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Sep 2022 03:22 PM IST
सार

आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर अतरौलिया थाना के शांति चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार और दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Speed havoc in Azamgarh woman killed and  two injured due to  Pickup trampled them
शव के पास विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर अतरौलिया थाना के शांति चौक पर गुरुवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार और दो महिलाओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की जहां मौत हो गई तो वहीं दूसरी महिला व बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना से मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। पिकअप चालक और उसपर सवार लोग फरार हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हर मय चक खरजुरा गांव निवासी रंजना (60) पत्नी तिजू व अतरवारी (55) पत्नी मेढ़ई निवासी सकरकोला थाना अहरौला सगी बहनें है। दोनों अतरौलिया थाना के मनवरपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गईं थीं।
विज्ञापन


बेटी के घर से निकली, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता
मनवरपुर गांव में रंजना की बेटी का ससुराल है। गुरुवार दोपहर दोनों बहनें वापस घर जाने के लिए निकलीं। अभी वे शांति चौक पर पहुंची थी कि फैजाबाद की तरफ से आ रही पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद दोनों बहनों को कुचल दिया। जिससे अतवारी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

..तो जा सकती थी कई जानें

वहीं बड़ी बहन रंजना व बाइक सवार रमेश मोदनवाल घायल हो गए। इसके बाद पिकअप चालक ने एक ठेले में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। संयोग रहा कि घर के सामने कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अतवारी चार पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed