फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special campaign will reconnect dropout kids with education

Azamgarh News: ड्रॉपआउट बच्चों को फिर शिक्षा से जोड़ेगा विशेष अभियान

Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will reconnect dropout kids with education
आजमगढ़। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के निर्देश पर जिले में स्कूल छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को ड्राॅपआउट बच्चों की सूची तैयार कर अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अपने-अपने क्षेत्रों में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अभियान के तहत अनुत्तीर्ण होने या अन्य कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क कर बच्चों को दोबारा नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और परीक्षा की तैयारी के प्रति जागरूक करें, ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत पुन: नामांकित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी भी की जाएगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को दोबारा पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed