फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers on the road due to inflation, protest

महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, प्रदर्शन

Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers on the road due to inflation, protest
अहरौला। महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सोमवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। अहरौला क्षेत्र के मड़ना चौक से पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रीय विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा परगासपुर, अहरौला ,मतलूबपुर, पकड़ी, भोगइचा होते हुए चांदनी चौक पर पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

डा. संग्राम यादव ने कहा यह मात्र पदयात्रा नहीं बल्कि परिवर्तन यात्रा है। यही यात्रा प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इसीलिए भाजपा हटाओ-सपा लाओ का नारा हमारे मुखिया अखिलेश यादव ने दिया है। परिवर्तन यात्रा में भीड़ देख विपक्षी बौखला गए हैं। देश से लेकर प्रदेश तक की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से जूझ रही है। किसानों को समय से खाद, बीज और पानी नहीं मिल पा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर खड़ा है, लेकिन खरीद नहीं हो रही है। गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। अगर इस बार आप चूके तो निश्चित तौर से गुलामी की जंजीरों में जकड़ जाएंगे। सपा की सरकार में जिस तरह से क्षेत्र का विकास हुआ था उसी तरह से सरकार बनते ही योजनाओं की बौछार होगी। इस मौके पर रामपलट गुप्ता, ओम प्रकाश यादव, प्रभुदीन यादव, अनिल यादव, कन्हैया यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed