फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP warned if entries in records were found incomplete

Azamgarh News: अभिलेखों में प्रविष्टियां अपूर्ण मिलने पर एसपी ने दी चेतावनी

Tue, 25 Jun 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP warned if entries in records were found incomplete
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को सरायमीर और दीदारगंज थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। सरायमीर थाने में अभिलेखों में प्रविष्टियां अपूर्ण मिलने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी। साफ-सफाई ठीक नहीं मिला। उन्होंने साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण चिराग जैन और सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा के साथ एसपी पहले सरायमीर थाने पहुंचे। थाने के अभिलेखों के निरीक्षण में प्रविष्टियां अपूर्ण मिलीं, जिन्हें सात दिन के अंदर पूर्ण करने की चेतावनी दी। जनसुनवाई रजिस्टर की जांच में कार्य संतोषजनक मिला। थाना परिसर की साफ-सफाई ठीक ढ़ंग से कराने के निर्देश दिए। एसआई विजय बहादुर सिंह की सेवानिवृत्ति 31 जुलाई है। पूछताछ में उन्होंने पाया कि उनकी फिटनेस बहुत अच्छी है और हलका के बारे में भी अच्छी जानकारी है। उन्हें 2500 रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया। थाने के मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के बीट बुक को पूर्ण करने का निर्देश दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र चलाने के संबंध में जानकारी ली। दीदारगंज थाने के निरीक्षण में थाना प्रभारी को अवैध शराब, गो तस्कारों के विरुद्ध कार्रवाई करने और अंतर्जनपदीय सीमा होने के कारण नियमित रूप से चेकिंग करने का निर्देश दिया। इसके बाद थाने पर सैनिक सम्मेलन किया गया। थाना प्रभारी को नियमित रूप से सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed