फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP 's words and actions very different : Pro . Suleiman

सपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर: प्रो. सुलेमान

Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP 's words and actions very different : Pro . Suleiman
आजमगढ़/गोरियाबाजार। समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद यह लोग भाजपा से हाथ मिलाने में भी गुरेज नहीं करेंगे। उक्त बातें इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद सुलेमान ने रविवार को बिलरियागंज में आयोजित यूपी इत्तेहाद फ्रंट की जनसभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें मिशन के तौर पर काम करना होगा। तभी 2017 के चुनाव में सभी का समीकरण  बिगड़ेगा। अगर मुसलमानों की एकता बढ़ेगी तो राजनैतिक ताकत  मजबूत होगी। बिना राजनीति में भागीदारी के व्यवस्था परिवर्तन नहीं किया जा  सकता है। उलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पास आय से अधिक संपत्ति होने की जांच हो रही है। इनके पास इतना धन आया कहां से। 2017 के विधान सभा चुनाव जीतने के फ्रंट गरीबों और महिलाओं को उनका हक दिलाने का कार्य करेगा। जनसभा की अध्यक्षता निजामुद्दीन इस्लाही और संचालन अफजल चमन ने किया। इस मौके पर मकसूद शाह, मो. आजम, तौकीर, आसिफ, जुम्मन खां, ओसामा, गोरख, नुरूलहुदा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसके पूर्व शनिवार की देर रात फ्रंट की एक सभा तकिया क्षेत्र में हुई। इसमें वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सैय्यद कासिम  रसूल इलियास ने कहा कि आरएसएस एनसीआरटी से लेकर महत्वपूर्ण विभागों में अपने लोगों की नियुक्ति करके इतिहास को ही नहीं बहुत कुछ बदलने की साजिश कर रहा है। मुसलमानों के बच्चों को उठाना और आतंकवादी होने  की चर्चा करना बटला हाउस से शुरू किया गया। परचम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  इंजीनियर सलीम पीरजादा ने कहा कि अगर हमें अपना हक पाना है तो हमें  राजनैतिक तौर पर मजबूत होना होगा। यह तब होगा जब हम संगठित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed