{"_id":"623616a0c8716b1925761811","slug":"sp-s-rakesh-yadav-will-be-a-challenge-for-arunkant-azamgarh-news-vns6439019131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राकेश यादव होंगे अरुणकांत के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राकेश यादव होंगे अरुणकांत के लिए चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर पवई से निवर्तमान विधायक अरुणकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके लिए सपा के राकेश यादव चुनौती होंगे।
इस बार के विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई से भाजपा विधायक अरुणकांत को टिकट इस लिए नहीं दिया था कि सपा ने अरुणकांत के पिता रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से प्रत्याशी बनाया था। विधानसभा चुनाव में रमाकांत सपा के टिकट पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। अब भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में अरुणकांत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन 21 मार्च तक चलेगा। भाजपा की ओर प्रत्याशी की घोषणा न होने के बाद भी फूलपुर पवई से भाजपा के निवर्तमान विधायक अरुण कांत यादव और भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने नामांकन पत्र खरीदा था। अतरौलिया से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तमन्ना रखने वाले डॉ. मनीष त्रिपाठी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा था। अब भाजपा ने अरुणकांत यादव को एमएलसी पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
0
फिर किनारे किए गए सहजानंद राय
आजमगढ़। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारी में थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। पहले उन्होंने गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने एमएलसी का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भी खरीद लिया था लेकिन पार्टी ने उनके स्थान पर अरुणकांत यादव को मैदान में उतारा।