{"_id":"67f56c8549ad4a9ea5010b10","slug":"sp-mla-ramakants-associate-and-gangster-with-a-bounty-of-twenty-five-thousand-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129855-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सपा विधायक रमाकांत का सहयोगी पचीस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सपा विधायक रमाकांत का सहयोगी पचीस हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना पुलिस ने नकली शराब की तस्करी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया है। 25,000 रुपये का इनामी यह आरोपी सपा विधायक रमाकांत यादव का सहयोगी है। गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह बरामदपुर पुलिया के पास से हुई।
अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रवि कुमार मूल रूप से वाराणसी के सीके 61/8 काशीपुरा, थाना चौक विशेश्वरगंज का निवासी है। वर्तमान में खालीसपुर, थाना सारनाथ क्षेत्र में रह रहा है। वह अंतरराज्यीय गिरोह आईएस-133/2025 का सक्रिय सदस्य है, जो नकली शराब की तस्करी में शामिल है। इस गैंग के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।
यह मामला वर्ष 2022 से शुरू हुआ था, जब तत्कालीन थानाध्यक्ष अहरौला राजेश कुमार सिंह की ओर से प्रस्तुत गैंग चार्ट के आधार पर उप्र गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत 12 आरोपियों के खिलाफ अहरौला थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें रंगेश यादव सहित अन्य शामिल थे। बाद में तत्कालीन थानाध्यक्ष मनीष पाल की ओर से प्रस्तुत पूरक गैंग चार्ट के आधार पर 10 दिसंबर 2024 को सपा विधायक रमाकांत यादव, नसीम नेता, रवि कुमार और जोयन्ता कुमार मित्रा के खिलाफ केस दर्ज हुआ। वर्तमान में इसकी विवेचना थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित मिश्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी रवि कुमार के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत फूलपुर थाने में और गैंगस्टर एक्ट के तहत अहरौला थाने में दर्ज केस भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी रवि सपा विधायक रमाकांत यादव का सहयोगी है। नकली शराब के मामले में चार आरोपी वांछित चल रहे थे। इनमें रमाकांत यादव की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। रवि क्षत्रि पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।