फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leaders mobilized for security of former MP, demand for security

पूर्व सांसद की सुरक्षा को लेकर लामबंद हुए सपा नेता

Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP leaders mobilized for security of former MP, demand for security
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पूर्व सांसद रमाकांत यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पूर्व सांसद रमाकांत यादव की सुरक्षा को लेकर सपा नेता लामबंद हो गए हैं। रविवार को सपा नेताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन परिसर में एसपी से मुलाकात कर पूर्व सांसद को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व सांसद रमाकांत ने मीडिया के सामने अपनी जान को पुलिस से खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि जब से मैने भाजपा छोड़ी है तब से सरकार की मंशा मेरे प्रति ठीक नहीं है। पूर्वांचल के चार-पांच जिलों के अपराधी लगातार एके 47 जैसे अहसले से लैस होकर मेरी रेकी कर रहे हैं। दो से तीन बार तो इन लोगों को मेरी रेकी करते हुए आजमगढ़ में भी देखा गया है। जिसकी सूचना एसपी को दी गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी आशंका जताई की कहीं शासन की मंशा के अनुरूप बदमाशों के भेष में पुलिस वाले ही न हमारे ऊपर अटैक कर दें। उनके इस बयान के बाद सपा नेता भी पूर्व सांसद की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। रविवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से पूर्व सांसद को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed