फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP is speaking from office, send three thousand rupees for action...

Azamgarh News: एसपी ऑफिस से बोल रहा, कार्रवाई के लिए तीन हजार भेजो...

Fri, 03 May 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
SP is speaking from office, send three thousand rupees for action...
अहरौला। क्षेत्र के एक व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन कर किसी ने कहा कि वह एसपी आफिस से बोल रहा है और तुमने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स भेजनी होगी। इसलिए गूगल पे या फोन पे के जरिये तीन हजार रुपये भेज दो। पीड़ित ने जब एसपी आफिस से जानकारी किया तो बताया गया कि वहां किसी ने ऐसा फोन नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। अहरौला के बस्ती भुजबल गांव निवासी मनोज कुमार ने 29 अप्रैल को थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमा दर्ज कराने के अगले दिन 30 अप्रैल को उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। काल करने वाले ने कहा कि वह एसपी आफिस से बोल रहा है। उसने कहा कि तुमने अहरौला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तो मनोज ने हां में जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि इस मामले में तुम आरोपियों की गिरफ्तारी चाहते हो। तो भी मनोज ने हां में जवाब दिया। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि जिस नंबर से कॉल गया है उस नंबर पर तीन हजार रुपये भेज दो ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फोर्स भेजी जा सके। एसपी आफिस के नाम पर पैसा मांगे जाने पर मनोज अचंभित हुआ और उसने एसपी कार्यालय फोन कर इस बात की जानकारी करनी चाही तो वहां से बताया गया कि ऐसा कोई काल एसपी कार्यालय से नहीं जाता है। जो कॉल किया वह फ्रॉड है। इसके साथ ही एसपी आफिस से उसे कॉल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। जिस पर मनोज ने अहरौला थाने पहुंच कर दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed