फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sp faithfull to dalit

सपा ही दलितों की सच्ची हितैषी : जुगुल किशोर

Mon, 15 Jun 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
sp faithfull to dalit
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के महासचिव जुगुल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि सपा ही दलितों की सच्ची हितैषी है। बाकी पार्टियां दलितों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती हैं। एक पार्टी जहां जातीय आधार पर वोट बैंक तैयार करती है। वहीं एक पार्टी समाज को बांटने का काम करती है। जबकि सपा पूरे समाज को साथ लेकर चलती है। 30 जून को जिला मुख्यालय पर मंडल स्तरीय दलित महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि सपा सांसद धर्मेंद्र सिंह होंगे। वे रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

वाल्मीकि ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने ही दलितों को पंचायती चुनाव में आरक्षण दिलवाया। कहीं पर भी दलितों पर अत्याचार होता है तो सरकार तत्काल कार्रवाई के लिए वहां के अधिकारियों को आदेशित करती है। जबकि पिछली सरकार ने समाज कल्याण विभाग के दलितों के लाभकारी योजनाओं के धन को स्मारकों पर खर्च कर दिया। पत्रकार की हत्या पर हुए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जांच हो रही है। दोषी पाए गए तो कार्रवाई जरूर होगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed