फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP beaten the husband of General candidate, seized 9 vehicles

महाप्रधान प्रत्याशी पति को एसपी ने पीटा, 9 वाहन कराए सीज

Sun, 14 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP beaten the husband of General candidate, seized 9 vehicles
आजमगढ़। सिधारी थाने भदुली बाजार में उस समय माहौल गर्म हो गया जब महाप्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही महिला के पति की एसपी ने सार्वजनिक रूप से पिटाई की और नौ चार पहिया वाहनों को सीज करा दिया। नेता ने एसपी पर उत्पीड़न व कार्यकर्ताओं के समझ बेइज्जत करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गेलवारा की रीता यादव महाप्रधान पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनके पति श्रीकांत यादव रविवार को वाहनों के काफिले के साथ क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। भदुली बाजार के पास काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे, जिसके चलते जाम लग गया था। इसी दौरान एसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंच गए। वह डीआईजी के सरायमीर थाने के वार्षिक निरीक्षण के सिलसिले में जा रहे थे। जाम में फंसने के कारण एसपी आगबबूला हो गए। उन्होंने श्रीकांत यादव को पास बुलाया और बिना कुछ पूछे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी ने सिधारी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया और मौके पर मौजूद 9 चार पहिया वाहनों, उनके चालकों व प्रत्याशी पति को थाने भेजवा दिया। जहां पुलिस ने सभी नौ चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया। एसओ सिधारी ने बताया कि बिना अनुमति के प्रत्याशी पति वाहनों का काफिला लेकर चल रहे थे। जिसके चलते कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर सभी नौ चार पहिया वाहनों को सीज कर दिया गया है। श्रीकांत यादव ने बताया कि एसपी ने सार्वजनिक रूप से मुझे मारा और बेइज्जत किया जबकि मैं व मेरे समर्थक शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर रहे थे। मैं इसकी शिकायत डीआईजी से करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed