{"_id":"667304cf6c7aaf281608daa0","slug":"sp-announced-reward-for-arrest-of-cow-smugglers-in-azamgarh-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए SP ने 10-10 हजार रुपये घोषित किया इनाम, पांच हो चुके हैं अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए SP ने 10-10 हजार रुपये घोषित किया इनाम, पांच हो चुके हैं अरेस्ट
Wed, 19 Jun 2024 09:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 09:48 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बीते 14 जून को पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पशु, पिस्टल, कारतूस और चापड़ बरामद किया था। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले में गोवध में फरार चल रहे 10 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस ने उक्त मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस की विवेचना में 10 और आरोपियों का नाम प्रकाश में आया है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यह है मामला
बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह 14 जून को अपनी टीम के साथ नसीरपुर चौराहे पर मौजूद थे। सूचना मिली कि नसीरपुर में परवेज के हाते में प्रतिबंधित पशुओं को रखा गया है। कुछ लोग मिलकर उनके मांस की बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी और हाते के चारों तरफ से घेराबंदी कर वहां मौजूद व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान तीन अभियुक्त बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी तौशीफ अहमद, वसिक शेख व गुलवारी गौरी गांव निवासी हाजिम खान को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुछ लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने 32 प्रतिबंधित पशु, चार लकड़ी का ठीहा, पांच चापड़, दो छूरी बरामद किया।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए शहाबुद्दीनपुर तिराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि नसीरपुर परवेज के हाता से फरार अभियुक्त सलमान अहमद अपने साथी ताहिर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ के साथ बाइक से छीहीं-बगवार नहर पुलिया से होते हुए नसीरपुर जाने वाला है जो कहीं भागने की फिराक में है।
इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज अपनी टीम के साथ बगवार नहर पुलिया के पास पहुंचकर बदमाशों का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद एक बाइक से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे और बाइक फिसलकर गिर गई। इस बीच पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी।
पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में 10 और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। जिसमें मुन्ना कुरैशी, खालिद, जमालु उर्फ जमालुद्दीन, नईम, अली असगर, तालिव, परवेज, अनुशाद, जावेद व तारिक शामिल है। उक्त सभी आरोपी नसीरपुर के रहने वाले हैं। वह रात में आस पास के छुट्टा पशुओं को पकड़कर परवेज के हाते में वध करके मांस विक्रय करते है।