फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP announced candidates on seven seats

सपा ने सात सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
SP announced candidates on seven seats
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने सात सीटें घोषित कर दी हैं। पार्टी ने भाजपा की 2017 की लहर में भी पार्टी का परचम बुलंद रखने वाले चार विधायकों का टिकट बरकरार रखा गया है। फूलपुर पवई सीट से श्याम बहादुर यादव पिछला चुनाव पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पुत्र अरुणकांत यादव से हार गए थे। अबकी बार पार्टी ने इस सीट से रमाकांत यादव को ही प्रत्याशी बना दिया है। दीदारगंज से आदिल शेख के स्थान पर सुखदेव राजभर के पुत्र कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ की दस में पांच सीटों पर अपना परचम लहराया था। पार्टी को अतरौलिया, मेंहनगर, गोपालपुर, निजामाबाद, आजमगढ़ सदर सीट पर जीत हासिल हुई थी। इसमें से सदर सीट पर की चुनाव से लगातार पार्टी जीतती रही है। इस बार पार्टी में टिकट के दावेदारों की संख्या ज्यादा थी। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बृहस्पतिवार को पार्टी ने 10 विधानसभा सीटों में से सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करके अटकलों पर विराम लगा दिया। अतरौलिया सीट से पार्टी ने वर्तमान विधायक डा. संग्राम यादव, गोपालपुर से विधायक नफीस अहमद, निजामाबाद से विधायक आलमबदी आजमी, आजमगढ़ सदर सीट से विधायक दुर्गा प्रसाद यादव को फिर प्रत्याशी बनाया है। मेंहनगर सीट पर पार्टी के कल्पनाथ पासवान ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी लेकिन इस बार उनकी सीट पर टिकट की घोषणा नही की गई है। इसके अलावा दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों में बदलाव किया है। फूलपुर पवई से पिछली बार चुनाव लड़ चुके श्याम बहादुर यादव के स्थान पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। रमाकांत के पुत्र अरुण कांत यादव इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर विजयी घोषित हुए थे। लालगंज सुरक्षित सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक बेचई सरोज को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 के चुनाव में यहां से बसपा के आजाद अरिमर्दन चुनाव जीते थे जबकि भाजपा के दरोगा प्रसाद सरोज दूसरे स्थान पर थे और बेचई सरोज तीसरे पर।
विज्ञापन

दीदारगंज विधानसभा से पूर्व विधायक आदिल शेख पिछली बार हार गए थे, उनकी जगह कमलाकांत राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। कमलाकांत राजभर पूर्व विधान परिषद अध्यक्ष और बसपा के दिग्गज नेता सुखदेव राजभर के पुत्र हैं। उन्होंने पिता के निधन से पहले सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अभी मेंहनगर, मुबारकपुर और सगड़ी विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed