फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP and BJP face to face for installing foundation stone board

Azamgarh News: शिलान्यास का बोर्ड लगाने के लिए सपा और भाजपा आमने-सामने

Mon, 14 Apr 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP face to face for installing foundation stone board
आजमगढ़। कलक्ट्रेट के सामने डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा स्थल के पास रविवार की देर शाम को सांसद धर्मेंद्र यादव के नाम का शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना काम स्वीकृत हुए ही शिलान्यास का पत्थर लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो शिलापट्ट लगाने से रोक दिया।
जनपद में सोमवार को भारत रत्न भीमराव की जयंती मनाई जाएगी। इसी क्रम में पूर्व संध्या पर रविवार शाम भाजपा कार्यकर्ता दीप जलाने के लिए पहुंचे। वहां कुछ लोग शिलापट्ट लगाने के लिए पहुंचे दिखे। शिलापट्ट पर नीचे प्रबुद्ध सेवा समिति आजमगढ़ लिखा था। वहीं, ऊपरी हिस्से में डॉ. आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण का शिलान्यास सांसद धर्मेंद्र यादव के कर कमलों से 14 अप्रैल दिन सोमवार को डॉ. आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संपन्न हुआ लिखा था। यह देखकर भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, मृगांक सिन्हा, विनय गुप्ता, अवनीश आदि ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में शिलापट्ट लेकर पहुंचे लोग विरोध देखकर लौट गए। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने आरोप लगाया कि बिना काम स्वीकृत हुए ही शिलान्यास का पत्थर लगाया जा रहा था। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। तब जाकर काम रुका।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि सांसद ने इस कार्य का प्रस्ताव दिया था। जो स्वीकृत हो गया है। इस सुंदरीकरण का शिलान्यास आंबेडकर जयंती पर होना है। लेकिन, इन लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जबकि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पीडी रिचा सिंह ने बताया कि आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के शिलान्यास के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव की निधि से प्रस्ताव मिला है। स्टीमेट बनाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पास भेजा गया है। अभी नगर पालिका की तरफ से इसका एनओसी भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मैंने सांसद निधि से पहला प्रस्ताव डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के कार्यों के शिलान्यास के लिए दिया है। जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है। भाजपा के लोग आठ साल में भी पार्क का सुंदरीकरण नहीं करा सके। अब काम होने जा रहा है तो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed