{"_id":"5fc922a08ebc3e9bbe714993","slug":"son-of-former-cabinet-minister-reached-chhaun-after-taking-procession-by-helicopter-azamgarh-news-vns5615123128","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बेटे की दुबई में पढ़ी फैशन डिजाइनर से हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बेटे की दुबई में पढ़ी फैशन डिजाइनर से हुई शादी
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बिजनेसमैन पुत्र अजहर सिद्दीकी हेलीकॉप्टर से बरात लेकर आजमगढ़ जिले के छाऊं गांव पहुंचे। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अजहर सिद्दीकी की बरात बुधवार को मुहम्मदपुर विकास खंड के छाऊं गांव पहुंची।
विज्ञापन
दूल्हा और उसके साथ कुछ लोग हेलीकॉप्टर से आए थे। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी थी। शादी की रस्मों को पूरा कर बरात दुल्हन आफरीन को लेकर हेलीकाप्टर से ही वापस हो गई। तौकीर आजमी के बेटी आफरीन ने दुबई में अमेरिकी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने शादी में दहेज नहीं लेकर बेटियों की रक्षा का संकल्प लिया। दुल्हन के वालिद तौकीर आजमी ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि यहां शादी इतने हसीन पलों में होगी। निकाह मुफ्ती लाइक ने पढ़ाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुंबई के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी, समाजसेवी हाफिज इत्तेफाक, सपा निजामाबाद के प्रत्याशी वसीम बिषहमी, रिशाद बिषहमी, नादिर अफजल सिद्दीकी, अदनान, आबू फैसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरजीत लोकस, डा. शरवत आलम आदि उपस्थित थे।