फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son of first wife filed complaint on suspicious death of father

Azamgarh News: पिता की संदिग्ध मौत पर पहली पत्नी के बेटे ने दी तहरीर

Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Son of first wife filed complaint on suspicious death of father
के शंभूपुर गांव निवासी व बूढ़नपुर तहसील के खतौनी विभाग में बतौर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात संदीप सिंह की बृहस्पतिवार को संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी होने पर मृतक के पहली पत्नी के पुत्र ने पिता के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार की देर रात थाने पर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

शंभूपुर पूरा गांव निवासी संदीप सिंह बुढ़नपुर तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। मृतक आश्रित के रूप में उनकी नियुक्ति हुई थी। बीते कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्र के कोठरा गांव में कई एकड़ जमीन कूट रचित ढंग से कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप सिंह के मिली भगत से बैनामा करा दी गई थी। जिसकी जांच के बाद संदीप सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीते सितंबर माह में संदीप को इसी मामले में निलंबित भी किया गया था। संदीप के पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी के दो बच्चों को गांव पर छोड़ कर वह शहर से सटे भंवरनाथ में दूसरी पत्नी के साथ रहता था। बृहस्पतिवार को उसकी तबीयत खराब हुई तो दूसरी पत्नी व उसके मायके वाले उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। जहां से रेफर किए जाने पर उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूचना पहली पत्नी के बच्चों को दिया गया तो वे भी मौके पर पहुंचे और शव लेकर अहरौला थाने चले आए। देर रात पहली पत्नी के पुत्र अभय सिंह ने पिता के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। मृतक के पहली पत्नी से एक पुत्र व एक पुत्री तथा दूसरी पत्नी से एक पुत्र है। एसओ अहरौल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed