{"_id":"5f81b3838ebc3e9ba2052872","slug":"son-hanged-on-tenth-day-of-father-s-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से गया धान की फसल देखने, पर नहीं लौटा वापस, पिता की मौत के दसवें दिन बेटे ने लगाई फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से गया धान की फसल देखने, पर नहीं लौटा वापस, पिता की मौत के दसवें दिन बेटे ने लगाई फांसी
Sat, 10 Oct 2020 06:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव निवासी एक युवक ने गांव के सिवान में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दिया। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दस दिनों पूर्व मृतक के पिता का भी शव गांव के सिवान में स्थित पोखरे में उतराया हुआ मिला था।
विज्ञापन
कटात चक कटात गांव निवासी 55 वर्षीय कालीचरन पुत्र कतवारू 10 सितंबर को घर से धान का खेत देखने जाने की बात कह कर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात में उसकी सभी संभव स्थानों पर तलाश किया। अगले दिन कालीचरन का शव गांव के पोखरे में उतराया हुआ मिला था। कालीचरण के पुत्र चौबीस वर्षीय हीरालाल ने उन्हें मुखाग्नि दी थी। शनिवार को कालीचरन का दसवां था।
विज्ञापन
इसके पूर्व ही शुक्रवार की रात हीरालाल ने गांव के सिवान में पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद हीरालाल के भाई ने शव को फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
10 दिनों के अंदर परिवार में दूसरी मौत से कोहराम मचा हुआ है। वहीं पहले पिता का शव पोखरे में मिलने और बाद में बेटे का शव पेड़ से लटका मिलने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। पुलिस पूरी घटना से अंजान है।
10 दिनों के अंदर परिवार में दूसरी मौत से कोहराम मचा हुआ है। वहीं पहले पिता का शव पोखरे में मिलने और बाद में बेटे का शव पेड़ से लटका मिलने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। पुलिस पूरी घटना से अंजान है।