फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somewhere celebrating Black Day gallantry so far

कहीं मना शौर्य तो कहीं काला दिवस

Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Somewhere celebrating Black Day gallantry so far
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने निकाला पहाड़पुर में विरोध जुलूस।
बाबरी विध्वंस की बरसी पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनों ने जहां शौर्य दिवस मनाया,  वहीं मुस्लिम संगठनों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर कलंक दिवस मनाया। इस दौरान मुस्लिम संगठनों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन

   विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में बाबरी विध्वंस को शौर्य दिवस के रुप मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर नगर में चक्रमण किया और मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


नगर के बड़ा गणेश मंदिर पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री राजेश ने रामजन्म भूमि के लिए हुए अब तक के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कुंभ मेले में संत समाज द्वारा पारित आदेश के नेतृत्व में रामजन्म भूमि आंदोलन को आगे बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्याध्यक्ष रामकृष्ण ने जाति-पांत, छुआछूत को छोड़कर एक समग्र संगठित शक्तिशाली और स्वाभिमानी हिंदू समाज की संकल्पना को साकार कर उसे अपने दैनिक आचारण में उतारने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक अरविंद मोदनवाल, अनिल सोनकर, रामाश्रय निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में हिंदू जागरण मंच ने जिलाध्यक्ष राम प्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक कर शौर्य दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर माधव कृष्ण, दीनानाथ सिंह, अक्षय पालीवाल, विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अहरौला संवाददाता के अनुसार छह दिसंबर को भाजपा ने शौर्य दिवस के रूप मे मनाया। हनुमानगढ़ी अहरौला मे  बैठक के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर   मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश चौबे, संग्राम यादव, प्रेमसागर  मोदनवाल, उमाशंकर गुप्ता, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।


  उधर, राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष नूरुलहुदा के नेतृत्व में बांह पर कालीपट्टी बांध कर काला दिवस मनाया गया। इस दौरान जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया। नूरुलहुदा ने कहा कि 24 वर्ष गुजर जाने के बाद भी दोषियों को आज तक कोई सजा नहीं दी गई, जब कि मोदी सरकार सबका साथ और सबका विकास का नारा देते है। उन्होंने लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर बाबरी मस्जिद का निर्माण पुन: कराए जाने की मांग किया है।

  इस अवसर पर हाफिज वसीम, दानिश, साबिर, हमजा, विनोद राय, नीवन राय, महेंद्र यादव, मुकेश कुशवाहा अनिल श्रीवास्तव, सरफराज खान, अफजल, काशिफ, विशाल सिंह, शारिक शेख, आदिल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार  माहुल नगर पंचायत में राष्ट्रिय उलेमा कौंसिल की ओर से मौन जुलुस निकला गया। इस मौके पर मो. सुफियान, दानिश, आदिल, सलमान, आमिरत्न, साबिर, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed