फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Something happened in the hotel's bathrooms

होटल के बाथरुम में हुआ कुछ ऐसा कि पत्नी देख सन्न गई

Fri, 03 Nov 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Something happened in the hotel's bathrooms
suicide
बलरामपुर (आजमगढ़)। रोडवेज मुहल्ला स्थित एक होटल के बाथरूम में गुरुवार की रात अधेड़ की फंदे से लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह पत्नी का इलाज कराने के लिए शहर आया था और देर होने की वजह से होटल में ठहरा था। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया ।
विज्ञापन


उधर अधेड़ के मौत की सूचना मिलने पर पहुंची उसकी दो अन्य पत्नियों ने पहली पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया।

बरदह थाना क्षेत्र के नोआव गांव निवासी सफीउल्ला (42) की शादी तरन्नुम से हुई थी। वह दो बेटियों और दो बेटों का पिता था। नीलू और कलूटर नाम की दो अन्य महिलाएं भी उसे अपना पति बता रही हैं। बुधवार को तरन्नुम की तबियत खराब होने पर सफीउल्ला उसे लेकर इलाज कराने जिला मुख्यालय आया था।
विज्ञापन


दवा लेने में ही काफी देर हो जाने की वजह से वह रोडवेज के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुक गया। गुरुवार की देर रात उसकी पत्नी होटल के कर्मचारी के पास भागती हुई पहुंची और पति के फंदे से लटकने की बात कही। कर्मचारी ने आने के बाद बाथरूम में देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। होटल कर्मी की सूचना पर शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह फोर्स के साथ होटल पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तरन्नुम को हिरासत में ले लिया।

उधर, शुक्रवार को खुद को उसकी पत्नी बताने वाली दो महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और पहली पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। शहर कोतवाल की माने तो तरन्नुम की पति से फोन पर बात करने को लेकर काफी तकरार हुई थी। तरन्नुम का कहना है कि इसके बाद पति ने बाथरूम में उसी के दुपट्टे से फंदा लगा लिया।


जब तक वो किसी को बुलाकर लाती उसकी मौत हो चुकी थी। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि सफीउल्ला की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। पीएम रिपोर्ट के जरिए मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed