फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SO and supply inspector will be punished in cylinder storage

सिलेंडर भंडारण पर नपेंगे एसओ और पूर्ति निरीक्षक

Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
SO and supply inspector will be punished in cylinder storage
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ के पास से 21 अक्तूबर को अवैध तरीके से सप्लाई करते समय पकड़े गए 15 गैस सिलेंडर को पकड़ा गया था। जांच के दौरान पता चला कि यह सिलेंडर जिस गो गैस एजेंसी के जरिए सप्लाई किया जा रहा था। उसका लाइसेंस काफी दिनों पहले ही समाप्त हो चुका है। इस तरह का फर्जीवाड़ा उजागर होने पर डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों को सघन तलाशी अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि जिसके भी क्षेत्र में भंडारण होना पाया जाएगा। उस थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम के निर्देश पर गठित हुई टीम 21 अक्तूबर को भवरनाथ के पास से एक पिकअप पर लदे 15 गैस सिलेंडर पकड़ा। इस संबंध में बस्ती के रहने वाले अजय पांडेय ने बताया कि मेसर्स कफिंडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड वर्धा रोड नागपुर और राजकुमार शुक्ला सेमरा गौधी सीतापुर रोड लखनऊ के बीच अनुबंध हुआ है। अजय द्वारा अनुबंध का पेपर भी दिखाया गया। पेपर की जांच के दौरान पाया गया कि इनका विस्फोटक लाइसेंस की बैधता 30 सितंबर को ही समाप्त हो चुकी है। बावजूद इसके यह लोग गैस की सप्लाई कर रहे थे। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर डीएम के निर्देश पर इस मामले में कंधरापुर थाने में केस दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही। उधर इस तरह का फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जिस क्षेत्र में इस तरह के गैस सिलेंडर का भंडारण मिला तो संबंधित एसओ और पूर्ति निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed