फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Smart monthly pass will be made available, recharge can be done online also

Azamgarh News: बनेगा स्मार्ट मासिक पास, ऑनलाइन भी करा सकेंगे रिचार्ज

Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Smart monthly pass will be made available, recharge can be done online also
परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट एमएसटी (मासिक पास) उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे प्रत्येक महीने रिन्यू कराने के बजाए रिचार्ज कराना होगा। इससे नौकरी करने वालों और छात्र-छात्राओं का सफर आसान होगा। ऑनलाइन एमएसटी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ परिक्षेत्र में परिवहन निगम के बेड़े में कुल 557 बसों का संचालन होता हैं। इनमें 451 निगम की और 106 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अब एमएसटी के लिए विभाग की खिड़की पर लंबी लाइन लगाने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र और फोटो देने के बाद ही ऑफलाइन एमएसटी बनती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एमएसटी कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पर रिन्यूवल की भी सुविधा रहेगी, साथ ही रिचार्ज भी कराने की व्यवस्था दी गई है। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि ऑनलाइन एमएसटी बनाने के निर्देश आए हैं। आजमगढ़ में यह व्यवस्था शुरू भी हो गई है।

अलग-अलग जारी होंगे कार्ड

परिवहन निगम ने आम यात्रियों व छात्रों के लिए अलग-अलग एमएसटी कार्ड जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार छात्र मंथली सीजनल टिकट (एमएसटी) कार्ड पर सफर कर सकेंगे। छात्र को पहचान पत्र साथ में रखना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त सामान्य एमएसटी भी बनेगी। इसके लिए अधिकतम किलोमीटर की यात्रा तय होगी।




रोडवेज को हाईटेक किया गया है। अब डिपो से बनने वाली एमएसटी यात्रियों को स्मार्ट मिलेगी। अब सब कुछ ऑनलाइन हो गया है। ईटीएम मशीनों को भी अपडेट कर दिया गया है। - मनोज कुमार वाजपेयी, क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article