फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Slaughter House revealed, two arrested red handed

स्लाटर हाउस का खुलासा, रंगेहाथ दो गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Slaughter House revealed, two arrested red handed
फरिहां। निजामाबाद थाने की पुलिस मंगलवार की देर शाम को फरिहां निवासी एक व्यक्ति के घर छापा मारकर ना केवल अवैध स्लाटर हाउस का खुलासा किया,
विज्ञापन

बल्कि रंगेहाथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर ली। जबकि अन्य चकमा देकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान मौके से चार पशु, दो पशुओं के चमड़े, चापड़, चाकू आदि बरामद की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का दूसरे दिन बुधवार को चालान कर दी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एसपीसिटी पंकज पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अबुशाद उर्फ जुम्मन पुत्र मंजूर और उसका भाई अब्दुल रब उर्फ वसीउल्लाह है। यह दोनों निजामाबाद थाने के फरिहां गांव के निवासी हैं। एसपीसिटी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश सिंह को मंगलवार की शाम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली, तो वह अपनी टीम के साथ फरिहां गांव निवासी मंजूर के घर छापा मारा। इस दौरान पता चला कि मंजूर के बेटे अपने हाते में पशुओं का वधकर मांस की सप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस को देखकर दो तस्कर मौके से फरार हो गए। जबकि इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से चार जीवित पशु, दो पशुओं की खाल, दो तराजू, इलेक्ट्रानिक तराजू, तीन चापड़, दो चाकू, ठीहा, भारी मात्रा में प्लास्टिक आदि बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे सभी पशुओं का वध कर उसकी मांस की सप्लाई करते हैं। एसपीसिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed