{"_id":"5766ee6e4f1c1bbd4f11c2f3","slug":"skp-slogan-and-poster-gic-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लोगन में एसकेपी और पोस्टर में जीआईसी अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लोगन में एसकेपी और पोस्टर में जीआईसी अव्वल
ब्यूरो / अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मार्च करते कैडेट्स
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के शिवा पीजी कालेज में 99 यूपी वाहिनी की ओर से आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी शिविर में रविवार को कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। इसी क्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
कैप्टन सक्रजीत के नेतृत्व में निकली रैली में शामिल कैडेटों ने लोगों को जलसंरक्षण, आपदा, एड्स, कैंसर जैसी भयानक विषयों के प्रति जागरूक किया। इसी क्रम में कैंप में उक्त विषयों पर स्लोग्न आदि प्रतियोगिता हुईं। स्लोगन में एसकेपी इंटर कालेज ने एवं पोस्टर प्रतियोगिता में जीआईसी मालटारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट ले. कर्नल एसके मेहरा ने कहा कि कुरीतियों से अगाह करना आसान कार्य है लेकिन उन्हें दूर करने की दिशा में कार्य कर उदाहरण पेश करना कठिन है। दहेज पर भाषण देना आसान है, लेकिन बिना दहेज के शादी करना कठिन है। इस मौके पर कैप्टन वाईपी सिंह, वीके सिंह, एमएम पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन