फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Skilled India assessment test completed successfully

Azamgarh News: निपुण भारत मूल्यांकन की परीक्षा सकुशल संपन्न

Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Skilled India assessment test completed successfully
अजमतगढ़ ब्लाक के घाघरा में परिषदीय विद्यालय में ॐ निपुण मूल्यांकन ॐ( एन ए टी) की परीक्षा देते छात् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/सगड़ी। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने सोमवार को निपुण भारत मूल्यांकन परीक्षा दी। सभी विद्यालयों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में भी गड़बड़ी देखने को मिली।
विज्ञापन

जनपद में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 2703 है। जिसमें लगभग चार लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन बच्चों के निपुणता की जांच के लिए सभी विद्यालयों में सोमवार को परीक्षा आयोजित हुई। सगड़ी : खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि अजमतगढ़ ब्लॉक के परिषदीय 163 विद्यालयों में सोमवार को सुबह 9:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा हुई। कक्षा चार और पांच के प्रश्न पत्र में कुछ त्रुटियां भी देखने को मिली। कक्षा चार के प्रश्न पत्र में प्रश्न संख्या पांच के उत्तर में जो चार विकल्प दिए गए थे वह विकल्प सही नहीं थे। कक्षा पांच के प्रश्न पत्र में प्रश्न संख्या आठ का जो चार विकल्प दिया गया था वह भी गलत था। जिसके चलते बच्चों एवं शिक्षकों असमंजस की स्थिति में बनी रही। लोग फोन कर एक दूसरे से इसके के बारे में पूछते नजर आए। वहीं बच्चों को प्रश्नों का उत्तर हल करने के लिए ओएमआर सीट दी गई थी। ओएमआर सीट हल करने के बाद लोड करना था, लेकिन नेटवर्क की ढ़ंग से काम नहीं कर रहा था। जिसके चलते देर शाम तक शिक्षक ओएमआर शीट लोड करने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed