फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six transformers have been burnt since five days

पांच दिन से जले हैं छह ट्रांसफार्मर

Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six transformers have been burnt since five days
जहानागंज। सरकार 24 से 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का दावा करती है लेकिन वास्तविकता इससे इतर है। जहानागंज क्षेत्र के कनैला सब स्टेशन से जुड़े दोनों फीडरों पर छह ट्रांसफार्मर पांच दिनों से जले पड़े हैं और एक को भी अब तक बदला नहीं जा सका है। जिम्मेदार गोदाम में ट्रांसफार्मर न होने की बात कह मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

कनैला सब स्टेशन से दो फीडर निकले हैं, जिसमें एक जिगरसंडी फीडर है तो दूसरा मेडिकल कालेज फीडर है। इन दोनों फीडरों से जुड़े छह ट्रांसफार्मर विगत पांच दिनों से जले हुए है। आम जनता उमस भरी गर्मी में परेशान है और जिम्मेदार गोदाम में ट्रांसफार्मर न होने की बात कह कर मूकदर्शक बने हुए है। दौलताबाद गांव के वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, भालचंद पांडेय, राजेंद्र पांडेय आदि ने बताया कि विभाग के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने पर 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इस उमस भरी गर्मी में भी विभाग पांच दिन बाद भी जले ट्रांसफार्मरों को बदल नहीं सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया है कि यदि दो दिनों में जले ट्रांसफार्मर बदले नहीं जाते तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। वही इस बाबत जब जेई आदर्श कुमार वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गोदाम में ट्रांसफार्मर ही उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते ही समस्या खड़ी हुई है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही लगवा कर सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed