फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six named in father son murder case three arrested

पिता-पुत्र हत्याकांड में छह नामजद, तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2020 07:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Six named in father son murder case three arrested
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत उसके परिवार के छह लोगों को नामजद किया गया था। जिसमें पुलिस ने प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार चल रहे तीन अन्य की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं घटना को लेकर शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

देवगांव के नाऊपुर गांव निवासी 40 वर्षीय हीरालाल पुत्र छोटू बृहस्पतिवार को अपने पुत्र 18 वर्षीय तेज कुमार के साथ बोलेरो से कहीं गए थे। देर शाम वापस लौटते समय घुड़सहन मोड़ पर ग्राम प्रधान कमली देवी के परिवार के लोगों ने उन्हें रोक लिया और घर पर बुला कर बैठाया और चाऊमीन खिलाया। इस दौरान शटर बंद कर दिया गया था। चाऊमीन खाने के दौरान ही किसी बात को लेकर हीरालाल का प्रधान परिवार के लोगों से विवाद हो गया और प्रधान परिवार के लोगों ने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। इस दौरान पुत्र तेज कुमार भागने का प्रयास किया तो दौड़ा कर उसे भी गोली मार दी गई। हीरलाल की मौके पर तो तेज कुमार की सीएचसी पर मौत हो गई। हीरालाल के परिजनों ने घटना के बाबत छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। जिसमें प्रधान कमली देवी, फेकू यादव पत्र मुसाइ यादव व अजय यादव पुत्र लाल बहादुर को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य नामजद अभियुक्त सुरेंद्र यादव पुत्र फेकू यादव, दिलीप यादव पुत्र विजय बहादुर यादव व लाल बहादुर यादव पुत्र अमरदेव यादव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। फरार इन अरोपियों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। इनकी गिरफ्तारी को लेकर सीओ अजय यादव के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमे लगी हुई है। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती पीडि़त व हमलावर परिवार के घरों के आसपास की गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed