फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six crores will be spent on Vishwakarma temple-Chhatwara road

विश्वकर्मा मंदिर-छतवारा मार्ग पर खर्च होगा छह करोड़

Fri, 11 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six crores will be spent on Vishwakarma temple-Chhatwara road
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर से छतवारा को जाने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। लगभग चार किमी लंबाई वाली इस इस सड़क को सात मीटर चौड़ा करना है। इस पर छह करोड रुपये की लागत आएगी। वर्तमान में यह सड़क डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) यानी प्रमुख जिला मार्ग करीब साढ़े पांच मीटर चौड़ा है। इस सड़क के चौड़ीकरण होने से राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन ने प्रदेश के सभी राज्य मार्ग को दो लेन करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने लोक निर्माण विभाग से राज्य मार्ग व प्रमुख जिला मार्गों के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव मांगी लोक निर्माण विभाग खंड पांच के अवर अभियंता राहुल ने बताया कि हरबंशपुर के समीप स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पीछे से छतवारा को जाने वाला प्रमुख जिला मार्ग साढे पांच मीटर चौड़ा है। इसे अब सात मीटर चौड़ा किया जाना है। चार किमी लंबी इस सड़क को चौड़ा करने पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed