फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six bridges will be built with 5.71 crores

5.71 करोड़ से होगा छह पुलों का निर्माण

Mon, 30 Dec 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six bridges will be built with 5.71 crores
आजमगढ़। जिला और अन्य जिला मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए आजमगढ़ और बलिया में छह पुलों का निर्माण किया जाएगा। निर्माण के लिए शासन की ओर से 5.71 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 114.30 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। धनराशि मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए गए जिला और अन्य जिला मार्गों में छोटे पुलों के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर शासन की ओर से विधानसभावार दो-दो पुलों का प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन ने मंडल के दो जिलों में छह पुलों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके निर्माण 5.71 करोड़ की लागत आएगी। आजमगढ़ के अतरौलिया विधानसभा में जलालपुर-डड़वा के मध्य नाले पर लघउ सेतु 68.37 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए 13.67 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बलिया के फेफना विधानसभा में सिंहपुर में बुढ़िया नाला पुलिया 144.77 लाख से बनाई जाएगी। इसके लिए 28.95 लाख जारी किए गए हैं। बेलथरा रोड विधानसभा के बरौली में नहर पर पुलिया 58 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसके लिए 11.60 लाख जारी किए गए हैं। सदर विधानसभा के बेदुआ बंधे पर स्थित निहोरा नगर में कटहल नाले पर पुलिया 97.29 लाख की लागत से बनाई जाएगी। 19.41 लाख जारी किए गए हैं। बांसडीह विधानसभा के चक्की दीयर में पुलिया 92.29 लाख से बनाई जाएगी। इसके लिए 18.45 लाख जारी किए गए हैं। इसी विधानसभा के सुल्तानपुर में जोगी बाबा स्थान के पास पुलिया 111.09 लाख से बनाई जाएगी। इसके लिए 18.45 लाख जारी कर दिए गए हैं। एक्सईएन प्रांतीय खंड आरके सोनवानी ने बताया कि कुछ पुलों को शासन की ओर से मंजूरी दी गई है। कुछ और को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed