{"_id":"627fee23cbbad875cf5ce127","slug":"sir-doctors-do-not-meet-at-chc-after-4-pm-azamgarh-news-vns6535671102","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! शाम चार बजे के बाद सीएचसी पर नहीं मिलते चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! शाम चार बजे के बाद सीएचसी पर नहीं मिलते चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। दिन शुक्रवार, समय करीब चार बजे। स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट, जहां अपने कक्ष से चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण मरीजों व तीमारदारों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। मरीज यह कहने को विवश नजर आ रहा कि साहब! यहां शाम चार बजे के बाद चिकित्सक नदारद हैं। ऐसे में उपचार हो पाना संभवन नहीं है। जानकारी मुताबिक खोजौली मोहल्ला निवासी संगीता व रेनू स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। अस्पताल पर चिकित्सक नहीं थे।इस संबंध में जब चिकित्सा प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डा. एएन राय की ड्यूटी है। इस समय वहीं ड्यूटी पर मौजूद होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ आईएन तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में चिकित्सक की तैनाती है। फार्मासिस्ट शिवकुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बताया कि ड्यूटी अजीत आनंद राय की लगी हुई है जो कि कहीं चले गए हैं।
डॉक्टर बोले, अस्पताल केवल सीएमओ चेक करेंगे
लाटघाट। अनुपस्थित चिकित्सक एएन राय से अनुपस्थिति को लेकर जब सवाल किए गए तो वह आग-बबुला हो गए। उन्होंने तीखी भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि इस समय हम अस्पताल पर पहुंच गए हैं। अस्पताल देखने या चेक करने का अधिकार केवल सीएमओ को है। बाकी कौन अस्पताल में आकर देख सकता है या चेक कर सकता है। किसी का कोई अधिकार नहीं बनता।
सीएमओ के निरीक्षण में भी मिले थे अनुपस्थित
लाटघाट। कुछ दिन पूर्व सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट का औचक निरीक्षण रात्रि में किया गया था। उस समय भी इमरजेंसी ड्यूटी में लगाए गए डॉ. एएन राय ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाए गए थे। हॉस्पिटल की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इतनी ही नहीं करोड़ों रुपये से बना अस्पताल का बिल्डिंग का कोई सुविधा नहीं है। न तो लाइट की व्यवस्था है, न एक्सरे की व्यवस्था है और न ही कोई महिला चिकित्सक की व्यवस्था। जबकि यहां की आबादी 20 हजार से अधिक है। इसमे सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। बाहर से दवा लेना होता है।