{"_id":"e15fd0a8f3ec5f06c2110a84b7fd9d3d","slug":"silent-march-in-protest-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध में निकाला मौन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध में निकाला मौन जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में एअरफोर्स के बेस कैंप पर आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को फूलपुर में शक्ति ओम चौरसिया के नेतृत्व में नगर वासियों और स्कूली छात्रों ने मौन जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने हमले की निंदा की।
नगरवासी और स्कूली छात्र गुरुवार को बांह पर कालीपट्टी बांध कर शनिचर बाजार स्थित जायसवाल धर्मशाला के सामने से जुलूस निकाला। जुलूस चूना चौक, शंकर तिराहा, सिनेमा रोड, रोडवेज, मंगलबाजार होते हुए पुन: शनिचर बाजार पहुंचा। जहां आंतकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान रामआशीष बरनवाल ने कहा कि पड़ोसी देश भारत के खिलाफ लगातार साजिश रच रहा है। जिसके चलते देश में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर सभी मुल्कों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। शक्ति ओम चौरसिया ने कहा कि आतंकवादी देश को कमजोर करना चाह रहे है।
विज्ञापन
अजीर्जुहमान बाबू ने कहा कि आतंकवाद का कोई जाति धर्म नही होता है। आतंकी देश में दहशत फैलाना चाह रहे है। उनका मंसूबा कभी पूरा नही होगा। छात्र-छत्राओं ने केंद्र सरकार से पठान कोट में शहीद जवानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग किया।
जुलूस में शहबाज खां, हरिओम, रजनीश प्रजापति, सभासद सुधीर रावत, वसीउल हसन, नैयर रजा, इमरान, अमरनाथ बरनवाल सहित आदि शामिल थे।