{"_id":"66ddfb46227e67b5a8090e66","slug":"shyam-gwal-played-genwa-na-with-baal-azamgarh-news-c-20-1-vns1017-720996-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: श्याम ग्वाल बाल संग खेले गेनवां ना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: श्याम ग्वाल बाल संग खेले गेनवां ना...
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद नत्थूपुर छत्तरपुर खुशहाल स्थित शिव मंदिर पर रविवार को कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बलिया, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर सहित कई जिलों से आए कलाकारों ने कजरी गीतों से सबको भावविभोर कर दिया।
श्याम ग्वाल बाल संग खेले गेनवां ना... कजरी गीत सुनाकर सबको झूमने के लिए विवश कर दिया। विजय लाल यादव ने - कृष्ण जन्म लिए काल के कोठारिया में भादो के अन्हरिया में ना... सुना कर सबका मन जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र, हरिश्चंद्र यादव, प्रमोद यादव, चंद्र किशोर पांडेय, प्रधान राज नरायन यादव ने की।
कजरी महोत्सव के आयोजक हरिश्चंद्र यादव ने - कीया हो रामा झूला झूले महारानी सावन में शिवदानी हो रामा... प्रस्तुत किया। बलिया से आए जयप्रकाश यादव ने हमके चुनरी मंगा दा मोती झील से जाके साइकिल से ना... सुनाकर सावन की याद दिला दी।
विज्ञापन
सविता भारती ने सैयां चुनरी मंगा दा ना..., शोभनाथ यादव ने भंगिया धतूरा लिए छानी सावन में भोले दानी हो रामा...आदि गीतों को सुनाया। इस मौके पर प्रमोद यादव, राजनाथ यादव, राज नरायन यादव, राकेश यादव, विंध्याचल यादव, राजेश यादव आदि लोग मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक हरिश्चंद्र यादव ने सबका आभार प्रकट किया।