{"_id":"6dd39c6aaa8c9c200e82cf8c4fbdc90a","slug":"shufiyana-style-color-colorful-festival-debut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुफियाना अंदाज में रंग महोत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुफियाना अंदाज में रंग महोत्सव का रंगारंग आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय साहित्य कला संस्थान की ओर से आयोजित रंग महोत्सव का नगर के वेस्ली इंटर कालेज परिसर में शनिवार की शाम रंगारंग आगाज हुआ। रंग महोत्सव का शुभारंभ पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल और आरपी ग्रीन के नवीन सिंह ने किया।
महोत्सव की पहली शाम संस्थान के अध्यक्ष रहे और रंगमंच के प्रणेता श्याम कुमार अग्रवाल को समर्पित रही। सुफियाना अंदाज में उदय मिश्र और उनके साथियों ने मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद निशांत एंड ग्रुप मिर्जापुर द्वारा वेस्टर्न ग्रुप डांस से सभी का मन मोह लिया गया।
संस्थान के बच्चों ने पहली बार राधा कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। ओन थियेटर ग्रुप शहादरा दिल्ली के कलाकारों ने अमृत लाल नागर द्वारा लिखित कमल किशोर के निर्देेशन में नाटक 'एक दिल हजार दास्तान' का सफल मंचन किया। यह नाटक प्राचीन लखनऊ और उस समय की गरीब लड़कियों के साथ हुए जुल्म पर प्रहार करता वेश्याओं की खराब हालत को दर्शाता है। इस नाटक में वेश्यावृत्ति का पुरजोर विरोध किया गया है।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान सचिव संतोष श्रीवास्तव और अनीता साइलेस ने किया। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। मौके पर सिद्घार्थ सिंह, प्रवीण सिंह, अजेंद्र राय, डा. चंडी जीवन बनर्जी, शरद गुप्ता, मनोज मौर्य, सत्यम् शर्मा, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर आदि उपस्थित थे।