फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shriram soon as the forest wept Ayodhyawasi

श्रीराम के वन जाते ही रो पड़े अयोध्यावासी

Thu, 29 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 29 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shriram soon as the forest wept Ayodhyawasi
 जिले के लाटघाट और अंबारी क्षेत्र में चल रही श्रीरामलीलाओं को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। मंगलवार की रात लाटघाट के सेवरी मंदिर सतना में रामलीला में राम वनवास, सूपर्णखा नककटैया जबकि अंबारी चौक में राम वनवास का मंचन हुआ। श्रीराम के वन जाने की लीला का मंचन हुआ तो अयोध्यावासी रो पड़े।
विज्ञापन


 लाटघाट संवाददाता के अनुसार,  सेवरी मंदिर सतना में चल रही रामलीला में कलाकारों ने राम वन गमन का मंचन किया। श्रीराम के वन जाने की सूचना पाकर भरत जी अपने ननिहाल से अयोध्या आते हैं और मां कैकेयी से वन भेजने का कारण पूछते हैं।
विज्ञापन


भरत जी श्रीराम को मनाने के लिए चित्रकुट जाते हैं। भरत जी श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं। बाद में श्रीराम के समझाने पर भरत जी श्रीराम की खडा़ऊ लेकर अयोध्या आ जाते हैं। इसके बाद कलाकारों ने सुपर्णखा नककटैया और सीता हरण का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार, युवा शक्ति रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में कलाकारों ने राम वनवास, सूर्पणखा नक्कटैया का दृश्य दिखाया गया।

मंचन के दौरान बीच-बीच में दर्शकों द्वारा लगाए जा रहे श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती के दौरान जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर कृष्ण कुमार, राकेश यादव, प्रेमचंद यादव, जियालाल यादव, रमेश, सुरेश, मिस्टर, सुरेंद्र माली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed