फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shots fired in minor dispute, four including Pradhan arrested

मामूली विवाद में चलीं गोलियां, प्रधान समेत चार गिरफ्तार

Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shots fired in minor dispute, four including Pradhan arrested
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र का पकड़ी गांव शुक्रवार को दिन में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मामूूली बात को लेकर प्रधान व विपक्षी के बीच हुए विवाद के दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस पर ग्रामीण एकजुट हो गए और फायरिंग करने वाले चार लोगों को पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी तो वहीं उनकी तीन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़ी गांव में डेढ़ दशक पूर्व भी गोलियां तड़तड़ाई थी। जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई थी। उसी घटना की तर्ज पर पर शुक्रवार को भी घटना हुई है। गांव निवासी रामदरस मिश्रा शुक्रवार को अपने घर पर धान कुटवा रहे थे। जिसकी भूसी वह घर के सामने रखा हुआ था। इसी दौरान ग्राम प्रधान मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे तो भूसी हटवाने को कहा। जिस पर रामदरस ने हटवाने की बात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद भी प्रधान व उसके लोग अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। जिसका रामदरस के पुत्रों ने विरोध किया। जिस पर प्रधान पक्ष से उसके भाई व कुछ बाहरी लोग पहुंच गए और उन्होंने असलहा निकाल कर रामदरस व उनके पुत्रों पर फायरिंग शुरू कर दिया। किसी तरह घर में घुस कर उन्होंने अपनी जान बचाई। इस दौरान ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और फिर फायरिंग करने वालों को पकड़ उनका असलहा छीन लिया और जम कर पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। रामदरश के पुत्र राधेश्याम से थाने में छह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसमें प्रधान मोहन गुप्ता भी शामिल है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

प्रधान पक्ष के लोगों ने फायरिंग किया है। चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार लोगों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed