फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot during the fight, youth injured

मारपीट के दौरान चली गोली, युवक घायल

Sun, 11 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shot during the fight, youth injured
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा व मेघईखास गांव के कुछ लोगों में शनिवार की सुबह विवाद व कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर शाम में छह बजे कंजरा बाजार में दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष का युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मेघईखास गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र भीम सिंह व कंजरा गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र शिवानंद सिंह के बीच शनिवार की सुबह वाद-विवाद हुआ था। शाम में कंजरा बाजार में शिवम सिंह मौजूद था। इसी दौरान सोनू सिंह भी अपने साथियों के साथ पहुंच गया। शिवम को देख कर सोनू सिंह व उसके साथियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाव के लिए शिवम का भाई अजय भी आ गया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। मौका मिलते ही शिवम ने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया। गोली के तीन छर्रे सोनू सिंह को लगे और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी। घायल को तत्काल पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने घायल को जिला मुख्यालय के सिधारी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed