फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeeper beaten up when asked for money for tea, case against five including black chives

Azamgarh News: चाय का पैसा मांगा तो दुकानदार की पीटा, ब्लाॅक चिव सहित पांच पर केस

Wed, 23 Oct 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up when asked for money for tea, case against five including black chives
आजमगढ़। शहर कोतवाली के रैदोपुर आफिसर्स काॅलोनी के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई के आरोप में पल्हनी ब्लाॅक के सचिव समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी चाय पीकर पैसा नहीं देने का आरोप है। इस मामले में दुकानदार ने शहर कोतवाली में आरोपी सचिव सहित पांच पर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के दलसिंगार मोहल्ला निवासी त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसकी चाय की दुकान रैदोपुर आफिसर्स काॅलोनी सिविल लाइन क्षेत्र में है। सोमवार शाम पांच बजे अपने बेटे विशाल के साथ दुकान पर ग्राहकों को चाय दे रहा था। तभी खैरातपुर मोहल्ला निवासी राहुल द्विवेदी 4-5 साथियों के साथ आया। दुकान पर मिठाई, चाय और नाश्ता किया और उठ कर जाने लगा। जब उन्होंने ने पैसा मांगे तो राहुल द्विवेदी ने कहा कि हम पैसा नहीं देंगे। उस पर पीड़ित ने कहा कि पहले का भी 7000 रुपये बकाया है। हम गरीब आदमी हैं। आप पैसे देकर जाएं। इस पर राहुल ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पास में रखे बांस को उठाकर मारने को दौड़ाया। वहीं उनके साथियों ने भी मारपीट की। राहुल ने धमकी दी कि यहां पर दुकान नहीं कर पाओगे और हम लोगों को मुफ्त में चाय नाश्ता कराना पड़ेगा, नहीं तो तुम और तुम्हारे लड़के को बर्बाद कर देंगे। जान से भी मार देंगे। आरोपी सचिव के पद पर पल्हनी ब्लाॅक में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed