{"_id":"747f8f55e57a01484c2e1effd0185cb2","slug":"shiv-pooja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार पार्थिव शिवलिंग के साथ हुआ रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार पार्थिव शिवलिंग के साथ हुआ रुद्राभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालटारी। सगड़ी तहसील के रजादेपुर मठ पर चल रहे लक्ष पार्थिव शिवार्चन रुद्राभिषेक एवं श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती सहित जिले के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान 30 हजार पार्थिव शिवलिंग के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारों से मठ गूंज उठा।
बता दें कि श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन 21 हजार से लेकर 30 हजार तक पार्थिव लिंग का निर्माण, प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। रजादेपुर मठ के महंत शिवहर्ष भारती मितमषी बाबा ने बताया कि यह पुण्य अवसर है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाए। इस दौरान कमलाकांत सिंह, तेजमन तिवारी, राधेश्याम, मीना देवी, प्रधान पूनापार, ब़ागांव, डलुआ गोरखपुर के प्रधान नागेंद्र नायक, आचार्य दिनेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।