फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shiv Jagran: O Shambhu, by your wish I have come to your court...

शिव जागरण : हे शंभू तेरी इच्छा से दरबार तुम्हारे आए हैं...

Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shiv Jagran: O Shambhu, by your wish I have come to your court...
श्री रामजानकी मंदिर के ​शिव जागरण में प्रस्तुति देते गायक कलाकार राजेश रंजन। संवाद
आजमगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को लाल डिग्गी बांध स्थित श्री राम जानकी मंदिर में साहू समाज द्वारा भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के लोकप्रिय गायक एवं फिल्म अभिनेता राजेश रंजन को चंदन तिलक लगाकर मंच पर आमंत्रित कर किया गया। राजेश रंजन ने भगवान श्री गणेश की स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। गणेश वंदना के साथ ही मंदिर परिसर “गणपति बप्पा मोरया” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए “हे शंभू तेरी हम इच्छा से दरबार तुम्हारे आए हैं” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। एक से बढ़कर एक भजनों ने भक्तों को पूरी तरह शिवमय कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धीरेंद्र साहू, कैलाश अवधारणा, अनूप गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, जितेंद्र साहू, त्रिवेणी, सोनू वर्मा सहित साहू समाज के अनेक शिव भक्तों की सक्रिय भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed