फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shikshamitras and instructors are angry with BLO's duty

Azamgarh News: बीएलओ की ड्यूटी से शिक्षामित्र, अनुदेशक नाराज

Sat, 23 Aug 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras and instructors are angry with BLO's duty
24 ब्लाक संसाधन केंद्र सठियांव पर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा मित्र व अनुदेश
अमिलो। शिक्षकों के बाद अब शिक्षामित्र संघ एवं अनुदेशक संघ ने बीएलओ ड्यूटी करने से इंकार करते हुए विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक संसाधन केंद्र सठियांव पर शुक्रवार को शिक्षामित्र एवं अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में कार्यालय सहायक नीरज विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी बीएलओ में न लगाई जाए, क्योंकि इससे विद्यालयों का शिक्षण कार्य प्रभावित होगा।
पंचायत विभाग के पास पर्याप्त कर्मचारी हैं, इसलिए यह कार्य उनसे कराया जाए। जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव व जिला संगठन मंत्री अशोक यादव ने भी स्पष्ट कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल बच्चों को शिक्षा देना है और वे उसी कार्य को करेंगे। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष गणेश यादव व मनेन्द्र सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग के पास रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों समेत कई कर्मचारी मौजूद हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगीना विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राजनाथ शर्मा, पूनमलता, इंद्रावती, शाहिना खातून, सुधाकर यादव, सुनील पाण्डेय, रामकमल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed