फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shibli College vote for the new committee

शिब्ली कालेज नई कमेटी के लिए मतदान

Sun, 15 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shibli College vote for the new committee
दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के साथ ही शिब्ली इंटर कालेज और शिब्ली डिग्री कालेज के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन


 रात 11 बजे चुनाव का परिणाम आया। इसमें तारिक फारुखी गुट विजयी हुआ। इस दौरान बैठक कर विजयी गुट के सदस्यों ने दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान फारूखी, महामंत्री शमीम अहमद, न्याज अहमद जमाली को शिब्ली नेशनल डिग्री कालेज के प्रबंधक और मिर्जा महफूजुर्रहमान को शिब्ली इंटर कालेज का प्रबंधक बनाया गया।

मतदान रविवार को डिग्री कालेज में सुबह नौ से शाम चार बजे तक कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी एडीजे लोकेंद्र कुमार राठीकी देखरेख में हुआ।

इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान के बाद देर रात तक वोटों की गिनती जारी रहा।

चुनाव परिणाम की घोषणा भी देर रात तक होनी की संभावना जताई जा रही है। चुनाव में कुल 106 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 627 सदस्यों में से 431 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


आजमगढ़ मुसलिम एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में शिब्ली इंटर कालेज और शिब्ली डिग्री कालेज संचालित होता है। रविवार को सोसाइटी के साथ दोनों शिक्षण संस्थानों के प्रबंध तंत्र के लिए वोट डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के लिए कुल 18 सदस्यों का चुनाव हुआ। इसी क्रम में शिब्ली डिग्री कालेज प्रबंध तंत्र के गठन के लिए कुल पद 18 सदस्यों के लिए मैदान में 36 प्रत्याशी उतरे थे।


 जबकि इंटर कालेज प्रबंध समिति के लिए 17 पदों के लिए 34 लोग चुनाव मैदान में थे। मालूम हो कि विवाद में घिरने के बाद से सोसाइटी और दोनों शिक्षण संस्थानों के प्रबंध समितियों का चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए हाईकोर्ट ने जिला सत्र न्यायालय के जिला जज को आदेश जारी किया था। रविवार को विवाद के निपटारे के लिए वोट डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed